अलीगढ़लीक्स…आईपीएल में लगातार पांच छक्के मारकर सुर्खियों में आए क्रिकेटर रिंकू सिंह को प्यार-व्यार में दिलचस्पी नहीं। घरवाले अरेंज शादी के हैं इच्छुक।
घर पर काफी समय से आ रहे हैं रिश्ते

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के मारकर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह दुनियाभर में सुर्खियों में आ गए हैं और घर पर रिश्तों की भरमार भी हो गई है।
मां बोलीं-रिंकू की कोई खास पसंद-वसंद नहीं-
इस संबंध में उनकी मां बीना देवी से रिंकू की शादी को लेकर उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रिंकू की कोई पसंद-वसंद नहीं है और न इस ओर कोई ध्यान है यानि वह प्यार के लफड़े में अभी नहीं फंसा है। रिश्तें आने की बात तो वह चाहती हैं कि रिंकू की अरैंज मैरिज हो और लड़की घरेलू हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा और बाद में रिंकू चाहेगा फिर वैसा ही करना पड़ेगा।