नईदिल्लीलीक्स… कौआ चला हंस की चाल… जी हां यह नजारा देखने को मिला है पुणे में, जहां सफेद कौआ अपने साथी काले कौआ के साथ खाना तलाशता दिखा।
पुणे के लुल्लानगर में दिखा यह कौआ

सफ़ेद कौआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सफ़ेद कौआ पुणे के लुल्ला नगर में देखा गया। सफेद कौआ काले कौओं के साथ मिलकर खाना खोजता नज़र आया।
कौए का रंग सफ़ेद जेनेटिक डिसऑर्डर
पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के कौए दुर्लभ हैं, 10,000 कौओं में एक कौआ सफ़ेद रंग का होता है। इस कौए का रंग सफ़ेद एक जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से है। दो साल पहले पुणे के शिरूर इलाके में ऐसा ही सफ़ेद कौआ देखा गया था।