आगरालीक्स ….आगरा में बुजुर्ग वृद्धा की मौत के बाद संपत्ति के लिए दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाने का झकझोर देने वाले वीडियो पर मुकदमा, वृद्धा के नहीं थी संतान, भतीजे ने लगवाया अंगूठा, वीडियो और पूरा मामला।
ये है मामला
आठ मई 2021 को नैनाना जाट, सदर निवासी बुजुर्ग कमला देवी की मौत हो गई, उनके पति का निधन पहले ही हो चुका था, उनके कोई बच्चा नहीं था। कमला देवी के धेवते जितेंद्र का आरोप है कि कमला देवी के भतीजे बैजनाथ ने उनकी मौत के बाद अधिवक्ता को बुलाकर संक्सीयत पर अंगूठा लगवा लिया था, कमला देवी की मौत के बाद उनकी संपत्ति के बंटबारे की बात चली, तब यह वीडियो सामने आया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर बैजनाथ, उनके बेटे राजीव सहित एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैजनाथ और जितेंद्र के पुलिस ने बयान भी दर्ज किए हैं।
पुलिस जांच में यह आया सामने
पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मुकमा दर्ज कर लिया गया है, बैजनाथ को थाने बुलाकर पूछताछ की, इसमें उन्होंने बताया कि जिन कमला देवी के निधन के बाद दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया उनका इस्तेमाल नहीं किया है। कमला देवी ने 2018 में ही अपनी संपित्त ट्रस्ट के नाम कर दी थी।
कमला देवी पर यह थी प्रोपर्टी
नैनाना जाट सदर थाने में कमला देवी के नाम से 1200 वर्ग गज का प्लाट है। इसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।