आगरालीक्स…आगरा में पेट के रोगियों को नई तकनीक से इलाज कराने के लिए नहीं जाना बाहर. अब शहर में भी नई तकनीक के साथ गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर शुरू
आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित अपोलो क्लीनिक की पहल पर आगरा में पहली बार नई तकनीक के साथ गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, डॉ. तरुण सिंघल, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. एके गुप्ता रहे. गैस्ट्रो विभाग के प्रमुख डॉ. हिमांशु यादव भी उपस्थित रहे. उन्होंने सभी लोगों को पेट से संबंधित रोगों के बारे में जानकारी दी. डॉ. अरविंद जैन ने मधुमेह रोग के बारे में बताया कि उसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं.

कार्यक्रम के दौरान अपोलो क्लीनिक के प्रबंध निदेशक निखिल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक नेहल अग्रवाल भी उपस्थित रहीं. शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा व गणपति ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने किया. निखिल अग्रवाल ने बताया कि कैसे आगरा में पेट से संबंधित बीमारियों के कारण गैस्ट्रो एंड लीवर केयर सेंटर की शुरुआत हो रही है व कैसे बिल्कुल नई मशीनों को यहां तक पहुंचाया गया है जिसके चलते आगरावासियों को अच्छे और बेहतर इलाज के लिए आगरा से बाहर न जाना पड़े. उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलें.