प्रयागराजलीक्स… माफिया अतीक अहमद व अशरफ आज देर शाम मिट्टी में दफन। नाबालिग बेटे-बेटी आए। फरार शाइस्ता कब्रिस्तान आने की रही अफवाह..

माफिया अतीक और अशरफ की हुई थी हत्या
माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कल रात मेडिकल कराने ले जाते समय सैंकेडों में ही तीन लोगों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और समर्पण कर दिया , जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
देर शाम को दोनों के शव कब्रिस्तान लाए गए
अतीक और अशरफ के शवों को पोस्टमार्टम के बाद शाम को कब्रिस्तान लेकर आया गया।
जनाजे में करीबी रिश्तेदार रहे शामिल
कब्रिस्तान में सिर्फ परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों जनाजे में शामिल होने की को अनुमति थी। सबसे पहले अतीक को दो नाबालिग बेटे अहजाम और अहान और दो बेटियां पहुंच गई।
पचास हजार का इनाम है शाइस्ता पर
अतीक और अशरफ के शव कब्रिस्तान में पहुंचने के कुछ देर बाद उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रही पचास हजार की इनामी अतीक की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंचने की भी अफवाह रही। इसके बाद पुलिस ने कब्रिस्तान की घेराबंदी और सख्त कर दी। शाइस्ता
को लेकर कहा जा रहा था कि वह बेटे के दफन होने के समय कब्रिस्तान आ सकती है अथवा समर्पण कर सकती हैं लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ था।
बेटे के पास ही दोनों की कब्र
अतीक और अहमद को बेटे असद के पास ही दफन किया गया है। दोनो को दफन किए जाने के बाद रिश्तेदारों द्वारा करीब साढ़े आठ बजे आखिरी मिटटी दोनों पर डाली गई।