आगरालीक्स…आगरा में आईईटी के पूर्व छात्र ने आईआईसी के जरिए बिजनेस मॉडल कैनवस पर दी जानकारी. छात्रों को बताया कैसे असफलता को हैंडल कर खुद को बनाए सक्सेसफुल
इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तहत विवि के खंदारी परिसर स्थित आईआईटी संस्थान के पूर्व छात्र राहुल सिंह द्वारा एक दिवसीय विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन कुलपति प्रो. आशुरानी के निर्देशन में संस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रमाप सिंह द्वारा किया गया. राहुल सिंह आईईटी के पहले उत्तीर्ण बैच 1998—2002 के छात्र रहे हैं. राहुल सिंह वर्तमान में हैदराबाद स्थित एसएंडपी ग्लोबल कंपनी में कार्यकारी निदेशक के पद पर है और उन्हें 20 वर्ष का अनुभव भी है. राहुल सिंह द्वारा आईआईसी के तहत बिजनेस मॉडल कैनवस पर वार्ता की गई और स्टूडेंट्स को बिजनेस मॉडल, एंटरप्रेन्योरशिप, साफ्ट स्किल्स के साथ ही असफलता को कैसे हैंडल करें, के बारे में जानकारी दी गई.

कार्यक्रम का स्वागत भाषण संस्थान के इंजीनियर चंदन कुमार (शिक्षक सिविल इंजीनियरिंग) और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी. शकीना देव (शिक्षिका इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) द्वारा दिया गया। आयोजन टीम में इंजी मनीष दीक्षित, डॉ. रत्ना पाण्डेय, इंजी. प्रशांत महर्षि (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल) रहे. इस दौरान संस्थान निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने पूर्व छात्रों से इस प्रकार के आयोजनों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए योगदान देने का अनुरोध किया है और कुलपति प्रो. आशु रानी ने आईईटी की आयोजन टीम को बधाई दी. इस दौरान अजीत सिंह यादव, इंजी. ऋषभ उपाध्याय, डॉ. ग्रीश कुमार सिंह, इंजी. अमोल कुमार, इंजी. धीरज सिंह, इंजी. नागेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे.