आगरालीक्स….. आगरा में गर्मी में पेट संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं, पेट दर्द, उल्टी और बुखार आने पर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

आगरा का तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। तेज धूप निकलने से लोग परेशान हैं , स्कूल जा रहे बच्चों में पानी की कमी हो रही है। एसएन मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग के डाॅ. नीरज यादव ने बताया कि गर्मी से बच्चों को डी हाइड्रेशन की समस्या हो रही है। इसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पेट दर्द उल्टी की समस्या होने लगती है।
पानी और इलेक्ट्रोलाइट का घोल दें
इस मौसम में बच्चों को धूप से बचाएं। इसके साथ ही बच्चों को इलेक्ट्रोलाइट का घोल दें और पानी खूब पिलाएं।