आगरालीक्स….. आगरा में पति ने अपनी ही पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। पत्नी की सहेलियों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, मुकदमा दर्ज।

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि एक महीने पहले पति ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। पत्नी के मोबाइल से ही उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डालने लगा। युवती के परिचितों ने उसे बताया कि फेसबुक पर अश्लील फोटो डाले जा रहे हैं, इससे वह परेशान हो गई। आरोप है कि पति ने पत्नी के मोबाइल से सहेलियों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।
मुकदमा दर्ज
इस मामले में युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की, इसके बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।