आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस छात्रों की परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा फार्म भरने लगे हैं। पांच महीने से छात्र परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध एसएन सहित अन्य मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के 2019, 2020 बैच के छात्रों की परीक्षा नहीं हुई है। परीक्षाएं दिसंबर 2022 में होनी थी इसके बाद अगले सत्र की पढ़ाई शुरू होनी थी। परीक्षाएं न होने से छात्र परेशान हैं। विवि में प्रदर्शन करने के साथ ही छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से भी परीक्षाएं कराने की मांग की थी।
परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया हुई शुरू
विवि ने एमबीबीएस छात्रों की परीक्षा कराने के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। शुक्रवार शाम को परीक्षा फार्म भरने के लिए लाॅग इन आईडी खोल दिए गए।