आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, 30 दिनों में कोरोना के 200 केस मिल चुके हैं। सावधान रहें।

आगरा में 23 मार्च को कोरोना का केस मिला था इसके बाद से लगातार नए केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी आगरा में केारोना के 17 नए और मामले मिले हैं। इन नए मामलों में पर्यटक भी शामिल हैं जो ताजमहल घूमने आ रहे हैं और जांच में कोरोना की पुष्टि हो रही है।
198 मिल चुके हैं कोरोना के केस
आगरा में कोरोना के केस 30 दिन में 198 तक पहुंच गए हैं। इसमें से दो मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। कोरोना के अन्य मरीज घर पर ही इलाज लेकर ठीक हो गए।