आगरालीक्स…आगरा में कार के अंदर खेला जा रहा था सट्टा. कैश, 10 मोबाइल और कार समेत 4 सट्टेबाज पुलिस ने पकड़े
आगरा में आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन पुलिस द्वारा लिया जा रहा है. थाना रकाबगंज पुलिस ने चार सट्टेबाजों को अरेस्ट किया है. ये चारों एक कार के अंदर आईपीएल मैच में सट्टा खेल रहे थे. पुलिस ने इनके पास से कार, 10 मोबाइल और कैश बरामद किया है. पुलिस इनके संपर्क में सट्टेबाजों को भी अरेस्ट करने का प्रयास कर रही है.

बता दें कि इस समय आईपीएल चल रहा है. 10 टीमों के बीच प्लेआफ में पहुंचने के लिए जोरआजमाइश चल रही है. इसी बीच आईपीएल मैचों में सट्टा खेलने वालों की संख्या भी बढ़ गई है. पुलिस लगातार आईपीएल पर सट्टा खेलने वालों पर एक्शन ले रही है और उन्हें अरेस्ट कर जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है. पुलिस को सूचना मिली कि फूल मंडी चौराहे के पास एक कार के अंदर कुछ सटोरिए आईपीएल पर सट्टा लगा रहे हैं. इस पर पुलिस ने दबिश देकर चार सट्टेबाजों को अरेस्ट कर लिया.
पकड़े गए सट्टेबाजों के नाम
राजीवर सिंह, कुलदीप, प्रशांत, सर्वेश कुमार
इन्होंने बताया कि वह अपने साथी इमरान, फुरकान और सुभाष तनवर के साथ मिलकर आनलाइन आईपीएल मैचों में सट्टा खेलते हैं और खिलाते हैं. इससे हमें मोटा मुनाफा मिलता है. बरामद रुपये चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर मिले हैं पुलिस ने इनके पास से 5 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं.