आगरालीक्स …आगरा में आंबेडकर विवि की परीक्षाएं चल रही हैं, विवि ने बड़ा निर्णय लिया है। जिन काॅलेजों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

आंबेडकर विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं कराने के लिए काॅलेज छात्रों से परीक्षा शुल्क लेते हैं, यह परीक्षा शुल्क विवि में जमा कराया जाता है। मगर, तमाम ऐसे काॅलेज हैं जिन्होंने विवि में परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराया है।
नहीं बनाया जाएगा केंद्र
इस मामले में परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश का कहना है कि जिन काॅलेजों ने बार बार अनुरोध के बाद भी परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराया है, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। उन काॅलेजों के छात्रों की परीक्षाएं दूसरी जगह कराई जाएंगी।