आगरालीक्स …..आगरा की गर्मी में धूप में निकलने से इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ रहा है, इससे पैरों में दर्द, पेट दर्द, उल्टी की समस्या होने लगी है, जानें बचाव के तरीके।

गर्मी में घूप में निकलते ही कुछ ही देर में प्यास लगने लगती है। शरीर से पसीना निकलता है, पसीने के साथ ही शरीर से इलेक्ट्रोलाइट, यानी नमक सहित अन्य पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। शरीर में इसी कमी होने लगती है। कमी होते ही पैरों में दर्द पहले लक्षण हैं, इसके साथ ही पेट दर्द और उल्टी की समस्या होने लगती है।
नीबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट का घोल पीएं
एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. नीरज यादव का कहना है कि गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट का घोल और नीबू पानी का सेवन अधिक करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। ऐसे पदार्थ का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो पाए।