आगरालीक्स …….आगरा में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है, 200 के करीब कोरोना के केस पहुंच चुके हैं।

23 मार्च को आगरा में कोरोना का पहला केस मिला था, इसके बाद से कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। 30 दिन में कोरोना के 199 केस मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हुए हैं, ये अन्य बीमारी से पीड़ित थे, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एक्टिव केस 70
कोरोना के एक्टिव केस 70 हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। पैरासीटामोल लेकर ही मरीज ठीक हो रहे हैं।