आगरालीक्स…… आगरा केें नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ रहे समीकरण, भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों से ज्यादा प्रचार कर रहे निर्दलीय।

आगरा के नगर निगम चुनाव में 100 वार्डों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं तो बसपा के 92 वार्ड में प्रत्याशी हैं। सपा के 60 और कांग्रेस के 32 पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
100 वार्ड पर 512 पार्षद प्रत्याशी
नगर निगम के 100 वार्ड में 512 प्रत्याशी हैं, इसमें से प्रमुख दल के 300 प्रत्याशी हैं तो 150 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ रहे हैं।
वार्ड 95 में भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रहे पूर्व भाजपा पार्षद
वार्ड 95 में शहर की पाॅश कालोनी बाग फरजाना सहित अन्य क्षेत्र आते हैं। यहां से भाजपा से संजय राय 2017 में पार्षद चुने गए थे, इस बार भी उन्होंने दावेदारी की लेकिन भाजपा ने टिकट शरद चैहान को दी है। संजय राय निर्दलीय प्रत्याशी हैं, यहां रोचक मुकाबला हो गया है।
वार्ड 62 का चुनाव भी रोचक
सरलाबाग, दयालबाग का वार्ड 62 का मुकाबला भी रोचक हो गया है। इस वार्ड से भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय भरत शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, इस सीट का चुनाव भी रोचक हो गया है।
वार्ड 87 पर प्रचार में जुटी निर्दलीय प्रत्याशी
भूड़ का नगला वार्ड 87 से कंचन बंसल निर्दलीय प्रत्याशी हैं, इस सीट पर भाजपा से शालिनी शर्मा प्रत्याशी हैं, शालिनी शर्मा इस सीट से 2017 में चुनाव जीते रवि शर्मा की पत्नी है। यह चुनाव भी रोचक है।