Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Route Divert & Parking for CM Yogi Nikay Chunav campaigning Sabha in GIC Today, Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Route Divert & Parking for CM Yogi Nikay Chunav campaigning Sabha in GIC Today, Agra

129

आगरालीक्स…आगरा में आज घर से निकलते समय खबर पढ़ लें, सीएम योगी आदित्यानाथ जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं, रूट डायवर्ट, पार्किंग की व्यवस्था।

आगरा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जीआईसी मैदान में भाजपा से मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11 .20 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे, यहां से हेलीकाप्टर से मथुरा जाएंगे और मथुरा से दोपहर में खेरिया एयरपोर्ट पर लौटेंगे। दोपहर 3 से चार बजे तक आगरा के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। चार बजे वे आगरा से रवाना हो जाएंगे। इसे देखते हुए गुरुवार केा रूट डायवर्ट किया गया है। पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है जिससे जनसभा में शामिल होने आ रहे लोगों को परेशानी न हो।
ये किया गया रूट डायवर्जन
रामनगर पुलिया चौराहा की तरफ से किसी भी प्रकार का भारी वाहन कोठी मीना बाजार मैदान की तरफ नहीं आ सकेगा, यह वाहन रामनगर पुलिया, मारूति स्टेट चौराहा से बोदला चौराहा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मारूति स्टेट चौराहा से किसी भी प्रकार का भारी वाहन कोठी मीना बाजार मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
साकेत चौराहा से कोठी मीना बाजार मैदान की तरफ रैली से सम्बन्धित वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार का वाहन कोठी मीना बाजार की ओर नहीं जाने दिया जायेगा, यह वाहन साकेत चौराहा से लोहामण्डी एवं सीओडी तिराहा, भोगीपुरा, रुई की मण्डी चौराहा एवं अन्य बैकल्पिक मार्गों से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
कोठी मीना बाजार गोल चक्कर (एसीपी लोहामण्डी कार्यालय चौराहा) से जीआईसी ग्राउन्ड की ओर रैली से सम्बन्धित चार पहिया वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार का वाहन जीआईसी ग्राउन्ड की ओर नहीं जाने देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
सुभाष पार्क तिराहा से पंचकुइया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
डबल फाटक शाहगंज से रूई की मण्डी चौराहा की ओर दो पहिया वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन डबल फाटक से ईदगाह होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
शाहगंज चौराहा (संगीता चौराहा) से पंचकुइंया की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
स्पीडकलर लैब चौराहा शाहगंज से सोरों कटरा होकर पंचकुइंया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
यहां—यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पार्किंग व्यवस्था हेतु बताया गया कि भगवान टाकीज एवं क्लब चौराहा से एमजी रोड की ओर से रैली में आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग पुलिस अस्पताल ग्राउन्ड एवं छोटे वाहनों की पार्किंग डीआईओएस ग्राउन्ड एवं सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तहसील रोड में करायी जायेगी। सिकन्दरा एवं बोदला एवं भरतपुर की ओर से रैली में सम्मिलित होने हेतु आने वाले बड़े वाहनों एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग कोठी मीनाबाजार मैदान मे करायी जायेगी। वीआईपी वाहनों की पार्किंग जीआईसी कालेज के पीछे खाली मैदान कोठी मीना बाजार रोड साइड एवं अशोक नगर तिराहा के पास करायी जायेगी। पुलिस के अधीकारी/कर्मचारीगण के वाहनों की पार्किंग पंचकुइया चौराहा के पास अम्बेडकर भवन, अशोकनगर रोड साइड माथुर वैश्य धर्मशाला एवं वीवीआईपी गेट के सामने मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र कार्यालय में पार्क कराये जायेंगे। चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों की सामान्य पार्किंग पंचकुइया से शाहगंज रोड पर जीआईसी ग्राउन्ड एवं राजकीय पुस्तकालय के ग्राउन्ड में करायी जायेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!