Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Municipal elections: 86 elected unopposed for first phase, maximum 25 candidates won without contesting in Agra, total 44226 in fray # agra
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Municipal elections: 86 elected unopposed for first phase, maximum 25 candidates won without contesting in Agra, total 44226 in fray # agra

101

आगरालीक्स…आगरा में निकाय चुनाव में सर्वाधिक नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद व सदस्य पदों पर 25 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित। पहले चरण में 86 निर्विरोध चुने। जाने पूरा विवरण…

दो नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध जीते हैं

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक चार मई को पहले चरण में अब 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों के बीच 4 मई को मतदान होगा।

आगरा से सर्वाधिक निर्विरोध प्रत्याशी जीते

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जनपद आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष पद पर गुरुप्यारी मेहरा निर्विरोध चुना गया है। इसी नगर पंचायत के 10 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। नगर पंचायत के लिए कुल 13 लोग निर्विरोध चुने गए हैं। आगरा नगर निगम के पार्षद पद के लिए जयपुर हाउस से रेनू गुप्ता और कमला नगर से प्रदीप अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आगरा की नगर पालिकाओं से नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

नगर निगमों की यह है स्थिति

इसके अलावा मथुरा, गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगमों में दो-दो, झांसी, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर नगर निगम में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए।

नगरपालिका और नगर पंचायत से जीते प्रत्याशी

साथ ही नगर पंचायतों में महराजगंज से 10, गोंडा से 3, कुशीनगर प्रयागराज, फतेहपुर एवं मैनपुरी से 2-2 तथा श्रावस्ती से एक सदस्य निर्विरोध चुना गया है। झांसी में नगर पालिका चिरगांव अध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा साथ ही 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। रामपुर एवं शामली से 4-4, सहारनपुर से 3, गोंडा, झांसी, मथुरा, लखीमपुर खीरी से 2-2, जालौन,  फतेहपुर,  फिरोजाबाद, महराजगंज,  संभल,  सीतापुर,  हरदोई से एक-एक नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

error: Content is protected !!