आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट तीसरे दिन भी ठप। हैक किए जाने से मची है खलबली। ठीक होने में लगेगा समय…
इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग सिस्टम किया था हैक

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार देर रात कुछ हैकर्स ने परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली की वेबसाइट को हैक कर लिया, जिससे टिकटिंग सिस्टम ठप हो गया है।
बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग से
परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिए कराया जा रहा है। बसों का संचालन प्रभावित ना हो, इसलिए क्षेत्रीय अधिकारियों से बस अड्डों तथा डिपो पर 24 घंटे निगरानी करने को कहा गया है।
वेबसाइट ठीक करने को विशेषज्ञों की टीम लगी
लखनऊलीक्स के मुताबिक वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन प्रो ने वेबसाइट से डेटा रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लगाई हुई है। ऑनलाइन टिकटिंग सेवाओं को बहाल करने के लिए कंपनी ने कुछ समय की मांग की है।