आगरालीक्स ….आगरा के चेन कारोबारी बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे, कार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद स्कूटी को चपेट में लिया, हादसे में कारोबारी की मौत।

आगरा के भगवती विहार, बोदला बिचपुरी निवासी 45 साल के मुकेश सैनी घर में चेन बनाने का काम करते थे। मुकेश के दो बेटी और एक 15 साल का बेटा है। बड़ी बेटी अंजलि की शादी के लिए रिश्ता देखने मथुरा गए थे। मथुरा में उन्होंने अपने परिचित अधिवक्ता के साथ स्कूटी से जा रहे थे।
कार ने चपेट में ली स्कूटी
मथुरा के कैंट चौराहे पर बुधवार सुबह कार ने बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद अधिवक्ता मोहित शर्मा की स्कूटी में टक्कर मारी। भीड़ ने कार चालक को घेरा तो कार दौड़ा दी और एक और स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रहे आगरा के मुकेश सैनी की मौत हो गई, वे बेटी के लिए रिश्ता देखने मथुरा गए थे। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मच गया।