आगरालीक्स ….आगरा में सीएम योगी ने कहा कि जी 20 समिट छह वर्ष पहले हुई होती तो आगरा में कूड़े के ढेर देखने को मिलते, अब स्मार्ट सिटी देखने को मिला, माफिया सीना तान कर नहीं चल रहे हैं बल्कि मिट्टी में मिल रहे हैं.

मथुरा, फीरोजाबाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के लिए जनसभा को संबोधित करने जीआईसी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है । अब बृज की बारी है.
छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण है, जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं । यही बजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है,अब बृज की बारी है,हम जातिपाति के आधार पर नही, मजहब के हिसाब से नही, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।भारत आज मजबूत देश बन चुका है यंहा 09 वर्षों में जो हुआ वो पुछले 70 वर्षों में कभी नही हुआ,आज भारत का गौरव लौट आया है,जी 20 इसका उदाहरण है ,आगरा में जी 20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल दी,06 वर्ष पहले ऐसा नही था, हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे,आज आगरा स्वर्ग है।
गुंडागर्दी खत्म हुई,
हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई, आज कोई तमंचा लेकर घर से बाहर डर के नही निकलता, हमने करोड़ो लोगो को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए,प्रधानमंत्री की का विजन, यूपी का मिशन, ये है नया उत्तर प्रदेश,जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था,आज वो फक्र से सीना चौड़ा कर चलता है।दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं ,हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई, इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।
2017 से पहले कब्जा होता था । आज हर गरीब को मकान मिल रहा है, आज पैसा बसूली नही होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है ,आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो या और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है।जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी।हमने डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ दिया है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है।आगरा वासियो को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, मैं आज इसीलिए आया हूँ ,कि आप हमारे महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डो को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें,चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत।