आगरालीक्स…… आगरा में 18 घंटे बाद नगर निगम चुनाव का प्रचार बंद हो जाएगा, इसके साथ ही 49 घंटे तक शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।

आगरा में पहले चरण में चार मई को नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के चुनाव में। शहर में मेयर सहित 100 वार्ड के लिए चार मई को मतदान होगा। मंगलवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर सख्ती की जाएगी।
कल शाम चार बजे से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें
प्रचार थमने के साथ ही शराब और बीयर की दुकानें भी बंद हो जाएंगी। डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश के अनुसार बुधवार यानी दो मई शाम छह बजे से मतदान यानी चार मई तक मतदान समाप्त होने तक सभी शराब, बीयर की थोक और अन्य दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, आदेश की अवहेलना करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
पोलिंग बूथों पर पहुंचा पैरामेलिट्री फोर्स
शहर में बनाए गए मतदान स्थलों पर पैरामेलिट्री फोर्स पहुंचने लगा है। क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा गश्त किया जा रहा है।