आगरालीक्स ….आगरा में फैक्ट्री सील, एडीए ने आवासीय भवन में फैक्ट्री संचालित करने पर की गई कार्रवाई।

आगरा में सोमवार को एडीए के प्रवर्तन दल ने पुलिस फोर्स के साथ ताजगंज वार्ड के नगला मेवाती में खसरा संख्या 533 में संचालित फैक्ट्री को सील कर दिया। एडीए के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर एनएनआर इंटरनेशनल के नाम से फैक्ट्री संचालित मिली। यह फैक्ट्री नदीक केयर आफ मोहम्मद आरिफ उर्फ बॉबी द्वारा संचालित की जा रही थी। फैक्ट्री में पत्थर काटने का काम होता था। जिस भवन में फैक्ट्री संचालित हो रही थी वह आवासीय भवन है। इसलिए फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
सील करने के साथ नोटिस किया चस्पा
एडीए ने फैक्ट्री को सील करने के साथ नोटिस चस्पा किया है। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क 1 के तहत एडीए ने कार्रवाई की, नोटिस चस्पा कर कहा गया है कि फैक्ट्री में सील से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की जाएगी।