आगरालीक्स…साल का पहला चंद्रग्रहण कुछ ही देर में हो रहा है शुरू. जानिए कितने बजे तक रहेगा चंद्रग्रहण और क्या भारत में है इसका असर…
साल का पहला चंद्रग्रहण कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. उपच्छाया वह होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इस खगोलीय घटना को चंदग्रहण कहा जाता है. साल का पहला चंद्रग्रहण आज रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा जो कि देर रात 1 बजकर 02 मिनट तक चलेगा. चंदग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की बताई गई है.

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
आज पड़ने वाला चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा. खगोल शास्त्रियों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. चंद्रग्रहण के भारत में दृश्यमान न होने पर भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आप बिना किसी संकोच के पूजा पाठ कर सकते हैं. साथ ही भोजन, विश्राम या दैनिक कार्यों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा. गर्भवती महिलाओं को भी किसी तरह की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.