आगरालीक्स…इन पांच राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा शनिवार का दिन. पढ़ें 6 मई 2023 का राशिफल
मेष — मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है. कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. नए संबंध से भाग्य चमकेगा. सामाजिक सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है.
वृष — आप यदि व्यापारी हैं तो अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में नई योजना की तरफ ध्यान दें और अचानक लाभ हो सकता है. दीर्घकालिक निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा.
मिथुन — मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन के उत्तरार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है. नौकरी व व्यसासय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे. कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में समझें.
कर्क — कर्क राशि वाले आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे. किसी भी विरोधी की आलोचना की और ध्यान न देकर अपना काम करते रहें. आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी. आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल—जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे. शाम को कारोबार की स्थिति में सुधार होगा.
सिंह — सिंह राशि वाले व्यापार की अनावश्यक चिंताओं से परेशान हो सकते हैं. नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा. किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन—देन न करें. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.
कन्या — कन्या राशि वालों को परिजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें. घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और राजकीय मदद मिलेगी.

तुला — तुला राशि वालों के पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा आज अंतर्विरोध को जन्म देगी. समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रह सकती है लेकिन सूझबूझ से धीरे धीरे स्थिति को सामान्य कर पाएंगे. दूर समीप का यात्रा का प्रसंग हो सकता है.
वृश्चिक — इस राशि वालों का आज का दिन कुछ विशेष्ज्ञ कर दिखाने की उधेड़बुन में बीतेगा. नौकरी पेशा जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ—गांठ बनेगी. किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी. कारोबार के समय निराशाजनक विचारों से बचें.
धनु — धनु राशि वालों का आज किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका हुआ धन प्राप्त हो जाएगा. इससे आज आपका विश्वास धर्म और अध्यात्म में बढ़ेगा. रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें. कारोबार में नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा. निवेश से अच्छा लाभ होने का योग बन रहा है.
मकर — मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है. दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर अनबन रहेगी. दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा.
कुंभ — कुंभ राशि वालों को आज ग्रह नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से सुलता मिलेगी. उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी. वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है. सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है.
मीन — आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति द्वितीय धन कोष भाव में मेष राशि का होकर तथा चंद्रमा अपनी राशि उच्च पर विराजमान है. इसलिए आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में बीतेगा. किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है. किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा.