आगरालीक्स.. आईपीएल-16 के 48वें मुकाबले में राजस्थान की हार से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक। आरसीबी और एमआई भी टॉप-4 की दौड़ में देखें प्वाइंट टेबल।
राजस्थान की हार से बिगड़े समीकरण

गुजरात टाइटंस की टीम गुजरात को हराने के बाद 10 मैचों में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। अब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के लिए टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा

लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर, चेन्नई भी दूसरे स्थान पर नेट रन रेट कम
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी 11 अंक है, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण तीसरे पायदान पर है।

आरसीबी चौथे स्थान पर
राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम को पिछले मैचों में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के भी 10-10 अंक है। हालांकि इन दोनों टीमों का नेट रन रेट राजस्थान के मुकाबले कम है।
आज के मुकाबले तय करेंगे स्थिति
आज शनिवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यदि मुंबई इस मैच को जीत लेती है तो उसके पास टॉप 3 में एंट्री करने का मौका है।
अगर सीएसके मुंबई को हरा देती है तो उसके 13 अंक हो जाएगा। इससे चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की दरकार होगी। इसी तरह आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। अगर बैंगलोर दिल्ली को हरा देती है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे। टीम का नेट रन रेट मुंबई से अच्छा है। इसलिए वह सीधे टॉप 4 में जा सकती है।