आगरालीक्स…आगरा में टेम्परेचर 40 डिग्री के पार पहुंचा. रात का तापमान भी बढ़ा. हीट स्ट्रोक के आसार…एक दो दिन में भीषण गर्मी झेलनी होगी. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने निकालना शुरू कर दिए हैं. दिन में पड़ रही तेज धूप असहनीय हो रही है और तापमान दिन प्रतिदिन अब बढ़ने लगा है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. सुबह से ही सूर्य के उग्र तेवर आसमान में दिखाई देने लगे. दिन के समय तो एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा था.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अभी भी सामान्य से एक डिग्रीे सेल्सियस नीचे है. वही न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में हीट स्ट्रोक के आसार हैं और एक दो दिन में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है.