आगरालीक्स…आगरा पहुंची फर्स्ट खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की टार्च रिले. जोरदार स्वागत. कल शहर की सड़कों पर लोगों को गेम्स के लिए करेगी आमंत्रित
उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की आर्च रिले सोमवार को आगरा पहुंच गई. आगरा में सिकंदरा चौराहे पर इसका स्वागत आरएसओ और एडीएम सिटी ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी यहां मौजूद रहे. 5 मई को लखनऊ में सीएम योगी ने इस टॉर्च रिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. आज यह मथुरा के रास्ते आगरा पहुंची और कल सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक शहर की सड़कों पर यह रिले लोगों को खेलों के प्रति आमंत्रित करेगी.

25 मई से 3 जून तक यूपी के चार शहर करेंगे मेजबानी
यूपी में 25 मई से 3 जून तक होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी यूपी के चार शहर वाराणसी, नोएडा, लखनऊ और गोरखपुर करेंगे. चारों शहरों में इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. आगरा में एक दर्जन से अधिक स्कूल कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में इस टार्च रिले को ले जाया जाएगा. शाम को यह रिले फिरोजाबाद के लिए रवाना हो जाएगी.