आगरालीक्स…. आगरा में सात साल के डॉगी लंबू की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज। डॉगी की हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान।

आगरा के नगला हरमुख लगड़े की चौकी निवासी संगीता के घर पर सात साल से डॉगी लंबू रह रहा था, रविवार रात को लंबू ई रिक्शा में सो रहा था। कॉलोनी के पांच युवक आए, वे लंबू को पकड़ कर ले जाने लगे। वह बचकर घर की तरफ भागा, युवक उसे बोरे में बंद कर ले गए। संगीता लंबू को तलाशती रही लेकिन नहीं मिला, अगले दिन कूड़े के कंटेनर में लंबू का शव मिला, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। लंबू की पीट पीटकर हत्या की गई थी।
पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में कैस्पर होम की संचालिका विनीता अरोड़ा ने टवीट किया, इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नगला हरमुख निवासी अमित, गौतम, अजय, हीरेंद्र और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम, भोकने पर की हत्या
डॉगी लंबू के भोंकने पर उसे युवक उठा कर ले गए थे, भोंकने से आक्रोशित युवकों ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। यह पूरा प्रकरण सीसीटीवी में भी कैद हो गया है, स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरी घटना हुई, पुलिस जांच में जुटी है।
सांकेतिक फोटो