आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटनाएं बढ़ी, कार में लगी भीषण आग, जाम लगा, फैक्ट्री में लगी आग।

आगरा में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर में थाना न्यू आगरा के सामने खड़ी कार से अचानक से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। भगवान टॉकीज से दयालबाग की तरफ जाने वाले रोड पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम लग गया, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि थाना न्यू आगरा पुलिस किसी मामले में कार को लेकर आई थी, उसे थाने के बाहर खड़ा कर दिया था।
फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों पर पाया काबू
वहीं, थाना रकाबगंज के काजीपाड़ा में फैक्ट्री में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।