आगरालीक्स…. आगरा में कार में युवती के साथ रेप, भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर मुकदमा दर्ज होने के बाद डाली पोस्ट।

आगरा के शमसाबाद थाने में कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता हरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें युवती ने आरोप लगाए हैं कि 12 फरवरी को वह शमसाबाद आई थी, वह गांधी चौराहे की तरफ जा रही थी। रास्ते में भाजपा नेता हरेंद्र सिंह चूड़ामणि निवासी बाग कॉलोनी राजपूर मिल गया, युवती का आरोप है कि वह उन्हें पहले से जानती थी, उसने गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था और बगल की सीट पर कोई और बैठा था। हरेंद्र सिंह पीछे की सीट पर बैठा था।
कार में किया रेप
युवती का आरोप है कि कुछ दूरी चलने के बाद हरेंद्र सिंह ने कार पीछे की तरफ मोड़ने के लिए कहा, युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और पिस्टोल सिर पर लगा दी। कार में ही रेप किया, इसके बाद कार से नीचे गिरा दिया। तब तक स्थानीय लोग भी आ गए, उन पर भी हथियार तान दिया और वहां से चला गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर हरेंद्र सिंह सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा नेता ने फेसबुक पर दिया बयान
इस मामले में भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ने फेसबुक पर अपना बयान दिया है। इसमें कहा है कि
राजनीतिक द्वेष भावना से यह मुकदमा लिखाया गया है लोग मेरी राजनीति में सक्रियता और क्षेत्र में साफ छवि से बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग परेशान हैं समय पर उनका खुलासा हो जाएगा मैं हर जांच के लिए तैयार हूं यदि मेरा जरा सा भी दोष निकल आए तो मैं राजनीति ही नहीं सब कुछ छोड़ दूंगा घर परिवार