आगरालीक्स …आगरा में मेयर, पार्षद सहित नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत की मतगणना 13 मई को होगी, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह पांच बजे से बाइक स्कूटी, कार सहित भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

आगरा के मंडी समिति में मेयर और 100 पार्षद पद के प्रत्याशियों की मतगणना होगी। इसके लिए 13 मई को सुबह पांच बे से मतगणना पूरी होने तक रूट डायवर्ट किया गया है।
