आगरालीक्स…आगरा में इस बड़े एरिया में चलाया प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान. 80 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला.
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेरिया मोड़ वीआईपी रोड एवं जगनेर रोड नरीपुरा वार्ड 48 मे प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान चलाया गया; अभियान में दुकानदारों के पास भारी मात्रा में पॉलिथीन एवं थर्माकोल और प्लास्टिक के ग्लास पाए गए जिनको जब्त् करते हुए जुर्माने की कार्यवाही की गई। अलग-अलग दुकानदारों से कुल ₹80600 का शमन शुल्क वसूला गया।

टीम ने दुकानदारों से अपील की प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। यह हमारे और हमारे बच्चों के लिए जहर है। अभियान का नेतृत्व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप गौतम , करनल एके सिंह, के द्वारा किया गया। टीम में नगर निगम से आए टास्क फोर्स के सभी अधिकारी एवं सफाई नायक कुलदीप ,प्रताप ,शिवा ,आदि मौजूद रहे;