Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra Nagar Nigam Election 2023 Result: Who will become the new mayor of Agra tomorrow, know how many votes are necessary to win…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Nagar Nigam Election 2023 Result: Who will become the new mayor of Agra tomorrow, know how many votes are necessary to win…#agranews

361

आगरालीक्स…आगरा का नया मेयर कल कौन बनेगा, इससे पहले जान लें कि पिछले 2017 के नगर निगम चुनाव में कितने वोट मिलने पर मेयर प्रत्याशी की हुई थी विजय

आगरा का नया मेयर कौन होगा, इसका फैसला कल 13 मई को होने वाली मतगणना के बाद साफ हो जाएगा. भाजपा की ओर से हेमलता दिवाकर हैं तो वहीं बसपा की ओर से लता वाल्मीकि. कांग्रेस की ओर से डॉ. लता कुमारी हैं तो वहीं सपा की ओर से जूही प्रकाश. आम आदमी पार्टी की सुनीता दिवाकर की भी प्रतिष्ठा इस चुनाव में है. कौन किस पर भारी पड़ेगा और इनमें से कौन नया मेयर चुना जाएगा यह कल शाम तक मालूम हो जाएगा, लेकिन इससे पहले जानें कि आगरा नगर निगम में मेयर बनने के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है. इसका अंदाजा वर्ष 2017 में हुए चुनावों से आसानी से लगाया जा सकता है.

आगरा में 2017 में 5.09 लाख लोगों ने वोट डाले थे, इस बार 5.44 लाख लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है. नगर निगम के चुनाव में मेयर पद पर आगरा में भाजपा और बसपा में टक्कर रही है, सपा भी दम दिखाती है. सपा के मजबूत होने से भाजपा की जीत का अंतर बढ़ जाता है.

भाजपा और बसपा में टक्कर
इस बार भी समीकरण ऐसे ही बन रहे हैं, विशेषज्ञों के अनुसार, मेयर पद पर भाजपा और बसपा में सीधी टक्कर है. आंकलनकर्ता हर बिंदु पर विचार कर रहे हैं, किस क्षेत्र में कैसे वोट मिले इस आधार पर चुनावी गणित तैयार किए जा रहे हैं.

जानिए 2017 के इलेक्शन में किसे कितने मिले थे वोट
भाजपा ​के नवीन जैन को कुल 217881 वोट मिले थे और वो विजयी होकर आगरा के मेयर चुने गए थे.
दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दिगंबर सिंह धाकरे मैदान में थे जिन्हें 143559 वोट मिले थे.
तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के राहुल चतुर्वेदी रहे जिन्हें 49788 वोट मिले थे
चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर रहे थे जिन्हें कुल 35243 वोट मिले थे.
पांचवें नंबर पर कांग्रेस के विनोद बंसल रहे जिन्हें 22554 वोट मिले.
6वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी विमल रहे जिन्हें 10986 मत मिले थे
7वें नंबर पर रालोद के लोचन चौधरी रहे जिन्हें 5373 वोट मिले थे
8वें नंबर पर आम आदमी पार्टी की ओर से राजेश गुप्ता रहे जिन्हें 5219 मत मिले.
9वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी सुमन श्रीवास्तव रहीं जिन्हें 4834 मत मिले.
10वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह को 3421 वोट मिले थे
11वें नंबर पर स्वतंत्र जनताराज पार्टी की ओर से हरीश रहे जिन्हें 3360 मत मिले थे
12वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्यशी अशोक रहे जिन्हें 2250 मत मिले थे
13वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्यशी महेश चौधरी रहे जिन्हें सबसे कम 1295 वोट मिले थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Agra Police encounter, Video

आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi review development work in Agra region on 23rd June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी...

error: Content is protected !!