आगरालीक्स….. आगरा रीजन में पेड़ में घुसी कार, हादसे में शिक्षक और दो बेटों की मौत।

आगरा के कासगंज में भीषण हादसा हो गया, मंगलवार देर रात कासगंज के ढोलना थाने के पास पेड़ में कार जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों को कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में शिक्षक सहित दो बेटों की मौत
हादसे में कासगंज निवासी 35 साल के शिक्षक जफीर अहमद, आठ साल के उस्मान और डेढ़ साल के इजहान की मौत हो गई। जबकि शिक्षक की पत्नी शिक्षिका इरामजहा और बेटे इलमान घायल हो गए।
दिल्ली से परिवार के साथ लौट रहे थे शिक्षक
शिक्षक जफीर अहमद अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ कार से दिल्ली गए थे, वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार रात को घर लौट रहे थे।
सांकेतिक फोटो