Monday , 20 April 2026
Home Food Agra news:Melon and watermelon spring in Agra, beneficial for health but caution is also necessary
Foodटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news:Melon and watermelon spring in Agra, beneficial for health but caution is also necessary

165

आगरालीक्स…आगरा में खरबूजा और तरबूज की बहार। गर्मी से बचाव के साथ पेट के लिए भी होते हैं लाभदायक। लेकिन फिर भी बरतनी होती है सावधानी।

गर्मियों के फलों में होते हैं पोषक तत्व

गर्मियों में तरबूज, खरबूजा,  आम, लिची,  अंगूर, नारियल पानी, जामुन, बेल का फल, फालसे का सीजन होता है। गर्मियों के इन सभी फलों में पोषक तत्व भी होते हैं।

खरबूजा-खरबूजे को देखकर बदल रहा है रंग

इस बार बाजार में तरबूज, खरबूजा की बहार आई हुई है। खरबूजा इस बार खरबूजे के देखकर खूब रंग बदल रहा है यानि इस बार अच्छी खासी संख्या में इसकी फसल हुई है। बाजार में 15 रुपये से 25 रुपये किलो तक का खरबूजा मिल रहा है।

तरबूज की कीमत भी इस बार है कम

इसी प्रकार तरबूज 10 रुपये किलो से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। एक बड़ा तरबूज 25 से 30 रुपये में मिल रहा है।

रामबाग की मंडी पर सुबह ही लगती है भीड़

आगरा में रामबाग पर सुबह ही खरबूजे और तरबूज की मंडी लग रही है, जहां से ठेल-ढकेल वाले लेकर बाजार में बेच रहे हैं। रामबाग मंडी में ढेर के भाव से भी इनका सौदा हो जाता है।

मऊ के खरबूजे होते काफी स्वादिष्ट

आगरा के मऊ गांव के समीप के खरबूजा अपने स्वाद के लिए पहले काफी प्रसिद्ध हुआ करता था। ठेल-ढकेल वाले मऊ के खरबूजे की आवाज लगाकर बेचा करते थे लेकिन अब इसका प्रचलन कम हो गया है। मंडी में मऊ के साथ अन्य स्थानों से भी खरबूजा-तरबूज आने लगा है।

खरबूजा गर्मी से बचाने के साथ गुणों से भरपूर

गर्मियों के फल लोगों को गर्मी से तो बचाते ही साथ ही कुछ फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पेट के लिए भी लाभदायक होते हैं। लेकिन खरबूजा कई गुणों से भरा होता है। स्वाद से भरे इस फल में फाइबर भी बहुत होता है। यह कब्ज की समस्या भी नहीं होने देता। शरीर में पानी को भी अधिक समय तक रोक कर रखता है।

खरबूजा-तरबूज खाकर नहीं करें पानी का सेवन

खरबूजा और तरबूज का सेवन करने के बारे में कुछ सावधानी भी बरतनी होती है। मानना है कि खरबूज और तरबूज का सेवन करने क बाद अधिक मात्रा में पानी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और पानी पीने से नुकसान होने की आशंका भी रहती है।

कटे-गले और खुले रखे तरबूज-खरबूज का नहीं करें सेवन

गर्मियों में कटे और खुले रहे तरबूज और खरबूज का सेवन कतई नहीं करें। खासकर तरबूज ठेल ढकेल वाले काटकर रखते हैं और दिखाते हैं लेकिन तरबूज को छांटने के साथ यह देखें की बाहर से उसमे लालिमा है तो अंदर भी लाल निकलेगा। खरबूज में पीलापन अधिक होने पर पका और मीठा होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!