आगरालीक्स…प्रेमी से शादी करने को फेरों के समय दुल्हन ने निकाल डालीं दूल्हे में कई कमियां. दूल्हा भी जिद पर अड़ा और दुल्हन लेकर ही गया…सिखाया ऐसे सबक
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यह मामला शादी के दौरान का है. यहां शादी में फेरों के समय दुल्हन ने दूल्हे में कई कमियों निकाल डालीं और उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन के इनकार से दुल्हा सहित सभी बाराती शॉक्ड रह गए. बात में पता चला कि दुल्हन को अपने प्रेमी के साथ शादी करनी थी. अगले दिन उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली लेकिन इधर दूल्हा और दुल्हे का पिता भी जिद पर अड़ गये और रिश्तेदारों के जरिए एक लड़की को तलाशकर वहीं उसी मंडप में शादी करके अपने साथ ले गया.

ये है मामला
मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का है. यहां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी 16 मई को थी. दूल्हा पक्ष बारात लेकर लड़की के घर तय समय पर पहुंच गया. बारात की खूब खातिरदारी हुई और शादी की रस्में भी शुरू हो गई. मामला तब बिगड़ा जब फेरे के समय दुल्हन ने दूल्हे में कई कमियां निकाल दीं और शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन की ये बात सुनकर दूल्हा सहित सभी बाराती शॉक्ड रह गए. इसके बाद काफी प्रयास किए गए लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हुई. हारकर दोनों पक्षों ने रिश्ता न जोड़ने के लिए सहमति जताई और इसके बाद दूसरे दिन युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई. ऐसे में अपनी इज्जत बचाने के लिए दूल्हा का पिता भी वहीं रहा और दुल्हन लिए बिना घ्ज्ञर नहीं लौटा. उन्होंने आनन—फानन में रिश्तेदारेां की मदद से एक लड़की की तलाश की और वहीं से शादी कराकर दुल्हन को घर लेकर ही लौटे. दूल्हे के पिता का कहना था कि लड़की को अपने प्रेमी के साथ शादी करनी थी जिसके लिए उसने शादी करने से इनकार किया था जबकि उसके बेटे की कोई गलती नहीं थी.