Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Workshop on career counseling and guidance held in the university…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Workshop on career counseling and guidance held in the university…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बेहतरीन कॅरियर बनाने के लिए दिए गए टिप्स…विवि में हुई कॅरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस पर वर्कशॉप

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, वर्क ब्रिक डाटा साइंस एडटेक तथा विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र आगरा के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रोफ आशु रानी के निर्देशन में ठाकुर तेजवीर सिंह डिग्री कॉलेज ककरारी, आगरा में किया गया। उपरोक्त कार्यशाला कैरियर एसेसमेंट, जॉब सर्च स्ट्रेटजी, कैरियर एक्सप्लोरेशंस, शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अवसर आदि पर केंद्रित रही.

ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक और होटल एंड टूरिज्म संस्थान के निदेशक प्रो यूएन शुक्ला ने रोजगार सृजन में एविएशन, पर्यटन एवं होटल प्रबंधन जैसे विषयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपरोक्त क्षेत्रों में करियर हेतु विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कोर्स और आवश्यक अर्हता संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया. इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी व यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट ब्यूरो की उप- प्रमुख सुगंधा जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों को कैरियर के चयन हेतु केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विभागीय पोर्टल पर जॉब हेतु पंजीकरण व आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा कम्युनिकेशन स्किल के महत्व पर प्रकाश डाला.

शशांक शेखर ने स्टार्टअप पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री की स्टार्ट अप, इनक्यूबेशन से संबंधित योजनाओं के लाभ सहित डाटा साइंस, आइटी क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में बताया। उक्त क्रम में तरुण राणा ने पर्यटन उद्योग में संभावनाओं पर प्रकाश डाला। होटल इंडस्ट्री रोजगार में कितनी सहायक हो सकती है ,इसको लेकर ग्लोबल तथा राष्ट्रीय स्तर के आंकड़े श्री अमित साहू द्वारा प्रस्तुत किए गए. उपरोक्त कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिनकी जिज्ञासाओं का मौके पर मौजूद रिसोर्स पर्सन द्वारा समाधान किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

error: Content is protected !!