आगरालीक्स…बैंकों में कल से करा सकते हैं 2000 नोट को एक्सचेंज. बैंक में आपका खाता हो या न हो, 2000 के 10 नोट एक बार में होंगे एक्सचेंज. पढ़ें पूरी गाइडलाइन
रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से 19 मई को जारी की गई अधिसूचना के तहत 2000 के नोट को प्रचलन से बाहर किया जा रहा है. जिन लोगों के पास 2000 का नोट है वह बैंक जाकर अपने खाते में या तो जमा करा सकते हैं या फिर 23 मई यानी कल से किसी भी बैंक शाखा में जाकर नोट को एक्सचेंज करा सकते हैं. जिन व्यक्तियों का बैंक में कोई खाता नहीं है या फिर उनकी बैंक शाखा दूर है तो ऐसे में वह लोग भी अपने पास की किसी भी बैंक शाखा में जाकर 2000 के नोट को बदलवा सकते हैं. इसके लिए न तो कोई आईडी प्रूफ की जरूरत है और न ही कोई फार्म फिल करना हेागा.

एक बार में करा सकते हैं 10 नोट
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के अनुसार कोई भी व्यक्ति बैंक में जाकर एक बार में 2000 के 10 नोट को एक्सचेंज करा सकते हैं. आरबीआई की ओर से 2000 के नोट को बदलवाने की तिथि 23 मई से 30 सितंबर तक रखी गई है. ऐसे में लोग आसानी से अपने नोटों को बदलवा सकते हैं.