आगरालीक्स…. आगरा में आज से एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई सहित बैंकों की 540 ब्रांच में 2000 के नोट बदले जाएंगे। जानें प्रक्रिया,

आगरा सहित देश भर में दो हजार के नोट 23 मई से 30 सितंबर तक बदले जाएंगे। इसके लिए आरबीआई ने गाइड लाइन जारी की हैं, बैंकों को बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करनी है। लाइन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी है। इसके लिए बैंकों में तैयारी की गई है।
एक बार में बदले जाएंगे 10 नोट, पूछताछ नहीं होगी
रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गईं गाइड लाइन के अनुसार, एक बार में दो दो हजार के 10 नोट एक व्यक्ति बदल सकता है, एक दिन में 10 नोट बदलने की अनुमति दी गई है। नोट किसी भी बैंक में बदले जा सकते हैं जरूरी नहीं है कि उस बैंक में खाता हो। नोट बदलते समय कोई ब्योरा भी नहीं मांगा जाएगा।