आगरालीक्स ….आगरा में दुकान के बाहर सो रहे युवक को ट्रक ने चपेट में लिया, मौत।

आगरा के गैलाना, सिकंदरा में सोमवार देर रात को दुकान के बाहर चारपाई पर युवक सो रहा था। रात को अनियंत्रित ट्रक ने चारपाई पर सो रहे युवक को चपेट में ले लिया, ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। गंभीर हालत में परिजन युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी चालक का पता नहीं चला है।
सांकेतिक फोटो