आगरालीक्स…श्री बांके बिहारी सत्संग समिति का 17वां एकादशी उद्यापन 31 मई और 1 जून को…
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति का सामुहिक 17वां एकादशी उद्यापन 31 मई और एक जून को महाराजा अग्रसोन सेवा सदन कमला नगर(भूतल) पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर एक विशेष बैठक बेलनगंज स्थित लक्ष्मी मार्केट में हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सत्रहवें(17वें) सामूहिक एकादशी उद्यापन के व्यवस्था व जिम्मेदारियों से संबंधित चर्चा एवं कार्य वितरण तथा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कार्यनीति पर विचार करना था.

महामंत्री एसबी मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए मौजूद सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को उन्होंने 31 मई व 01 जून को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही सभी को विशेष सूची वितरित कर कार्य वितरण की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता समिति के कार्याकारी अध्यक्ष सतीश चन्द्र गोयल द्वारा की गई। जिसमें सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, ईशांक अग्रवाल, संयोजक बनवारी लाल अग्रवाल को पूजा व्यवस्था और अतिथि स्वागत का दायित्व कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल को सौंपा गया। वहीं, सह-संयोजक दीपेश अग्रवाल प्रभु दयाल सिंह, अशओक बाबू आदि को भोजन वितरण का कार्यभार दिया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी समिति के रूपेश अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल को दी गई।