आगरालीक्स…आगरा की यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. पुनर्मूल्यांकन और परीक्षाएं कराने की कर रहे मांग.
आगरा के डॉ. भीमरा आंबेडकर विवि में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएससी नर्सिंग 2017-18 के स्टूडेंट्स का पुनर्मूल्यांकन और उनकी परीक्षाएं न कराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया. परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने सभी स्टूडेंट्स और छात्र नेता एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. काफी देर तक जब उनकी सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया तो उन्होंने परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव और उप कुलसचिव कार्यालय पर ताला लगा दिया.

बाद में आईईटी निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह उनसे मिलने के लिए पहुंचे और उन्होंने विवि प्रशासन से बात कर स्टूडेंट्स के लिए नई डेट शीट जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए. इस प्रदर्शन में 2019 बैच के बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के स्टूडेंट्स भी शामि रहे. उनका कहना था कि अभी तक विवि द्वारा उनकी परीक्षाएं नहीं कराई गई हैं. समय से परीक्षा न होने के कारण उनका भविष्य खतरे में है.