आगरालीक्स …..आप भी तो हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित नहीं, इसमें शरीर में पसीना अधिक आता है, गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। जानें क्या करें।

शरीर में तापमान को नियंत्रत करने के लिए एक सिस्टम होता है, यह हर व्यक्ति के लिए अलग अलग है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका तापमान नियंत्रण सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है। कई बार अत्यधिक तनाव के कारण भी शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। इससे शरीर से पसीना अधिक निकलता है, बेचैनी और घबराहट होती है। काम में मन नहीं लगता है।
नीबू शिकंजी पीएं, नमक का सेवन अधिक करें
जिन लोगों को इस तरह की समस्या है उ्रन्हें डॉक्टर नीबू पानी का सेवन अधिक करने। खाने में नमका का अधिक सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, कुछ व्यायाम करने की सलाह भी दी जाती है।