आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि की 11 केंद्रों पर आज से बीएचएमएस की परीक्षाएं, बीकॉम, एमकॉम का परीक्षा कार्यक्रम बदला।

आंबेडकर विवि द्वारा बैचलर आफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की द्वितीय, तीसरे और चतुर्थ प्रोफेशनल की परीक्षाएं 30 मई से शुरू हो रही हैं, सात जून तक परीक्षाएं चलेंगी। 11 केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जाएंगी, इसमें नौ सरकारी और दो वित्त पोषित संस्थान हैं। परीक्षा में 1758 छात्र शामिल होंगे।
बीकॉम एमकॉम का परीक्षा कार्यक्रम बदला
विवि ने बीकॉम तीसरे वर्ष सेमेस्टर और एमकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर की द्वितीय और तीसरी पाली में होने वाली परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। विवि की वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।