आगरालीक्स….. आगरा में पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी। सिर में चोट।

आगरा के शमसाबाद में इरादत नगर रोड पर मंगलवार सुबह पुलिया के नीचे शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। शव को नाले से बाहर निकाला गया, युवक के सिर पर चोट का निशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
सांकेतिक फोटो