Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 500 years old banyan tree found in Siddhabari temple in Ramghat, 150 km from Agra, created world record
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

500 years old banyan tree found in Siddhabari temple in Ramghat, 150 km from Agra, created world record

201

आगरालीक्स…आगरा से करीब 150 किमी दूर रामघाट में 500 साल पुराना बरगद का पेड़ मिला। वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। आगरा में हैं गिने-चुने बरगद के पेड़। आपने कहां-कहां देखे हैं।

दुनिया का सबसे पुराना पेड़ होने का रिकॉर्ड दर्ज

बुलंदशहर के नरौरा पावर प्लांट से आठ किलोमीटर दूर रामघाट में सिद्धबरी पर बरगद का वर्षों पुराना पेड़ मिला है, जिसकी उम्र 500 साल बताई जा रही है, जिसने दुनिया में बरगद का सबसे पुराना पेड़ होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले हावड़ा में आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान में 350 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ के नाम यह उपलब्धि थी।

गंगा स्नान के बाद होती है पूजा अर्चना

रामघाट में पांच सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना करने के लिए आए लोग।

यह पेड़ रामघाट में सिद्धबरी के मंदिर में है। आसपास के लोग गंगा स्नान करने के बाद  इसकी पूजा करने के लिए आते हैं, जिसे ऊपरी गंगा रणसार में एक फ्लोरोस्टिक सर्वे के दौरान खोजा गया। इस पेड़ के मुख्य ट्रंक को सहारा देने के केवल चार जड़े हैं।

नजदीक में ही है बैलोन भवानी का मंदिर

इसी क्षेत्र के नजदीक धार्मिक महत्व का माता बेलौन भवानी का मंदिर है, जो देश-विदेश में विख्यात है औऱ यहां दूरदराज के लोग माता रानी के दर्शन के लिए भी आते हैं। यह अलीगढ़ जनपद के अतरौली से भी नजदीक पड़ता है।

वैज्ञानिकों की टीम ने की है खोज

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, प्रयागराज सेंटर, बेबे-बोल्याई विश्विद्यालय,  रोमानिया और जोहान्सबर्ग,  दक्षिण अफ्रीका की एक प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की एक टीम ने दुनिया के सबसे पुराने बरगद के पेड़ की खोज की है।

दुनिया के विशाल पेड़ों में टॉप-10 में शामिल

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह पेड़ 500 साल पुराना है. जो दुनिया के विशाल बरगद के पेड़ों में दसवें स्थान पर है।

बरगद के पेड़ का अध्यात्मिक, पौराणिक महत्व

देश में बरगद के पेड़ का अध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक महत्व है। इसे घरों और मंदिर के आस-पास लगाया जाता है। बरगद के पेड़ को ‘कल्पवृक्ष’ भी कहा जाता है. जिसका मतलब होता है इच्छा पूरी करने वाले पेड़।

आगरा में भी बरगद और कदंब के पेड़, आपने कहां-कहां देखें

आगरा में भी काफी कम संख्या में बरगद और कदंब के पेड़ रह गए हैं। हालांकि अब भी यह कई स्थानों पर सड़कों के सहारे, पार्कों और मंदिरों में बचे हुए हैं। लेकिन इनकी देखरेख इतनी नहीं होती है। कुछ पेड़ तो बिलकुल सड़क से सटे लगे हुए हैं, जिसमें एक एमजी रोड पर जिस स्थान पर मेट्रो का काम हो रहा है, उसके सामने है। अर्जुन नगर चौराहे के समीप भी बरगद का पेड़ लगा है. जिसकी पूजा भी की जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!