Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Lemon Tree Hotel grand opening in Agra, know the amenities here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Lemon Tree Hotel grand opening in Agra, know the amenities here…#agranews

349

आगरालीक्स…आगरा में शहर के बिल्कुल बीच में खुला शानदार लेमन ट्री होटल. 60 कमरे का सुइट्स, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और पार्टी एरिया की सुविधांए. जानें और क्या है खास

ताजनगरीवासियो को शहर के बिलकुल बीच में आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित 60 कमरे और सुइट्स वाले होटल की सौगात मिल गयी है। खंदारी बाईपास स्थित लेमन ट्री होटल मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है, जिसका शुभारम्भ शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, होटल के एमडी भगत सिंह बघेल, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने मुख्य द्वार का फीता काट कर किया। एमडी भगत सिंह बघेल ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लेमन ट्री होटल में 60 कमरे का सुइट्स, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और पार्टी एरिया है, जिसमें तरह-तरह के खाने परोसने वाला शानदार रेस्तरां और इनडोर, आउटडोर एरिया के साथ भव्य बँक्वेट हॉल की सुविधा भी मिलेगी। व्यापारिक बैठकों के लिए सिटरस कैफे और कॉन्फ्रेंस रूम भी मौजूद है।

महाप्रबंधक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही आज से होटल की सभी सुविधाएं प्रारम्भ हो गई। ये पहला ऐसा होटल है जो शहर के बायपास रोड पर खंदारी से कुछ ही दूर है और आवाजाही की दृष्टि से बेहतरीन लोकेशन पर स्थित है। पर्यटकों की आवाजाही की सुविधा का सवाल है तो गुरु का ताल दो किलोमीटर ही है। प्रमुख वित्तीय केंद्र संजय प्लेस होटल से दो किलोमीटर दूर है। ट्रांसपोर्ट नगर रोड, सूर्य नगर कोलोनी रोड, लाला लाजपत राय रोड और मास्टर प्लान रोड इस होटल को नगर के विभिन्न हिस्सों से सीधे जोड़ती है।

होटल से दो किमी. दूरी पर है प्रमुख स्थान
यूँ तो मोहब्बत की नगरी आने वाले हर पर्यटक के मस्तिष्क में ताजमहल छाया रहता है, लेकिन यहां देखने के लिए और भी बहुत कुछ है। नगर में लाल बलुआ पत्थर से निर्मित 16वीं शताब्दी का स्मारक आगरा का किला ताजमहल के बाद दूसरा सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावा एत्माद-उद-दौला का मकबरा या बेबी ताज, सिकंदरा, अकबर का मकबरा, गुरु का ताल गुरुद्वारा कुछ अन्य ऐसे आकर्षण हैं, जिन्हें घुमक्कड़ी के शौकीन अपनी यादों में समेटकर ले जा सकते हैं।

लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के बारे में
लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड स्वामित्व और पट्टे के कमरों के नियंत्रण के मामले में भारत की सबसे बड़ी होटल श्रृंखलाओं में से एक है। यह आकर्षक किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं देने वाली होटल कंपनी है। वर्तमान में 56 जगहों पर इसके 90 होटल है, जिनमें 8,500 कमरे हैं। लेमन ट्री होटल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों के साथ-साथ पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, इंदौर, औरंगाबाद, उदयपुर, विशाखापतनम, कोच्चि, लुधियाना, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा जैसे नगरों में स्थित हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!