ओडिशालीक्स…ओडिशा में एक और रेल हादसा। बरगढ़ में मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं। मालगाड़ी में चूना-पत्थर लगा था।
निजी सीमेंट कंपनी संचालित कर रही थी मालगाड़ी
रेलवे के मुताबिक निजी सीमेंट कंपनी द्वारा इस मालगाड़ी को चलाया जा रहा था। यह मालगाड़ी नैरो गेज साइडिंग पर चल रही थी।
बीते शुक्रवार को ओडिशा में भिड़ी थीं तीन ट्रेन
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भिड़ंत में 275 लोगों की जान चली गई थी। आज मालगाड़ी डिरेलमेंट की खबर से हड़कंप मच गया लेकिन वास्तविकता का पता चलने पर राहत महसूस की।