आगरालीक्स…आगरा में यह पूरा हफ्ता भीषण गर्मी का है. दिन में चलेंगी हीट वेव्स. 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा तापमान…जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम फिर से बदल गया है. दिन में निकल रही तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है और तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार यह पूरा सप्ताह भीषण गर्मी का है. दिन में हीट वेव्स चलेंगी जिससे तापमान 45डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है, वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. आज भी दिन के समय लू चली.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा.