Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Action on those who spread garbage on the road, flowing in the drain and burning it in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Action on those who spread garbage on the road, flowing in the drain and burning it in Agra…#agranews

118

आगरालीक्स….आगरा में सड़क पर कूड़ा फैलाने, नाले में बहाने एवं जलाने वालों पर एक्शन. यमुना में गंदगी फैलाने वालों पर भी होगी सख्ती. सब्जी मंडियों में होगी निगरानी

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगरा शहर की जलापूर्ति, सीवरेज तथा ठोस कूड़ा निस्तारण के कार्यों की समीक्षा की गई तथा विगत 06/03/2023 को संपन्न बैठक में लिए गए निर्णयों का कार्यवृत्त एवं अनुपालन आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंडलायुक्त महोदय ने सर्वप्रथम शहर में सरकारी तथा निजी सब्जी मंडियों यथा सिकंदरा मंडी, गल्ला मंडी, फतेहाबाद रोड स्थित बसई मंडी तथा टेडीबगिया मंडी में गंदगी व सब्जी अवशेष के निस्तारण की जानकारी पर बताया गया कि सिकंदरा, बसई तथा गल्ला मंडी से नगर निगम द्वारा कूड़ा गाड़ी लगाई गई हैं, जिनका निस्तारण बायो प्लांट में किया जाता है। बैठक में सब्जी मंडियों से सब्जी अवशेष गौशालाओं में देने हेतु भी विचार किया गया, बसई मंडी तथा टेडी बगिया सब्जी मंडी में गंदगी की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी प्रकट की तथा गंदगी मिलने पर प्राइवेट मंडियों के लाइसेंस निरस्त करने तथा नगर निगम को जुर्माने लगाने के निर्देश दिए।

कूड़ा जलाने या सड़क पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माने की कार्यवाही के आदेश दिए। बैठक में पॉलिथीन की समस्या को भी उठाया गया जिसमें पॉलिथीन आपूर्ति करने वाले तथा दुकानदारों पर जुर्माने की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। हाथी घाट तथा आसपास यमुना नदी में पशुओं को जाने से रोकने हेतु बताया गया कि एक दीवार बनाई गई है तथा आगे स्थाई रूप से रोक लगाने को पशुपालकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जाए तथा इस आशय के बोर्ड लगाए जाएं तथा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में एडीए द्वारा जहां नई कालोनी पास की हैं उनमें जल निकासीतथा सीवर की समुचित व्यवस्था है या नहीं हेतु एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिए गए।

बैठक में यमुना नदी में गिरने वाले अनटेप्ड नालों द्वारा कूड़ा तथा गंदगी जाने पर मंडलायुक्त महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा स्क्रीन लगाकर मॉनिटरिंग करने, नाले नालियों में कूड़ा फेंकने बालों पर जुर्माना करने, नालों की टैपिंग कराने, जिससे यमुना नदी में प्रदूषित न हो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर बताया गया कि 40 हजार का जुर्माना किया गया है। बैठक में आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु 3 शिफ्ट में कार्य करने हेतु विगत बैठक में निर्देश के क्रम में प्रगति न होने पर सीबीओ तथा अपर नगरायुक्त को चेतावनी जारी करने को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि 81 प्वाइंट ऐसे हैं जहां सीवर को नाले से जोड़ दिया है जिससे नालों में गंदगी भरी है इस हेतु जल निगम तथा नगर निगम द्वारा इनके स्थाई निस्तारण को एक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 150 नर्सिंग होम/हॉस्पिटल द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण हेतु बार कोडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिन्होंने नही किया है उन्हे चिन्हित कर उनका पंजीकरण निरस्त की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरूण श्रीवास्तव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से विश्वनाथ शर्मा,समिति सदस्य रमन बल्ला, मुकेश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!